बिहार के पूर्णिया से ऐसी खबर सामने आई है जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल टू ग्लोबल’ विजन को मजबूती मिल रही है। यहां जाई टैग प्राप्त करने वाले मिथिला मखाना को पहली बार समुद्री मार्ग से सफलतापूर्वक दुबई निर्यात किया जा रहा है। APEDA और बिहार सरकार के संयुक्त प्रयास, प्रधानमंत्री मोदी की एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट पॉलिसी और GI उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार किया जा रहा है।
